फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर सांबा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Nikita Gupta Updated Fri, 05 Jun 2026 06:06 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सांबा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों और पहाड़ों की कटाई हो रही है, जिसका सीधा असर पर्यावरण और जलवायु पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें