डीआईजी श्रीधर पाटिल ने सांबा में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।