मुहर्रम के पवित्र महीने में शोपियां के पिंजोरा गांव में मोई-ए-मुकद्दस (पवित्र अवशेष) की जियारत के लिए कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं ने दुआएं और इबादत की, जबकि प्रशासन और स्थानीय समितियों ने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विशेष प्रबंध किए।