श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे श्रद्धालुओं का जिला सांबा प्रशासन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।