कटड़ा में माता वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर रोपवे परियोजना के विरोध में पिट्ठू, पालकी और घोड़ा संचालकों ने 72 घंटे की हड़ताल शुरू की, जिसमें स्थानीय दुकानदार भी शामिल हुए और अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे विरोध करेंगे और परिवार सहित धरने पर बैठेंगे।