राजोरी में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसे लेकर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीती रात एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाए मौके से भाग निकला।