फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

Nikita Gupta Updated Wed, 03 Jun 2026 05:46 PM IST

जम्मू-कश्मीर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल को एक सप्ताह पूरा होने पर आज अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण कर सकता है। उन्होंने सरकार से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। हड़ताल के चलते कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें