कस्बे के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया तो वही मौजूद महिलाओं ने मातृ दिवस के उपलक्ष पर अपनी उपस्थिति भी दाखिल की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट बलवान सिंह मौजूद रहे तथा इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार तथा प्रिंसिपल महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने बताया कि मातृ दिवस क्यों मनाया जाता है और कब मनाया जाता है, और इसका महत्व क्या है इसके बारे में जानकारी दी, साथ ही उपस्थित महिलाओं ने भी मातृ दिवस के उपलक्ष पर अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर बच्चों तथा उनकी माताओं के बीच खेल प्रतियोगिता भी हुई।