चिनैनी सीएचसी अस्पताल में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन एसडीएम डॉ. रंजीत सिंह कोतवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई लोगों की जांच कर टीबी के संभावित मामलों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की गई। इस आधुनिक सुविधा के शुरू होने से अब दूरदराज क्षेत्रों तक टीबी जांच की सुविधा पहुंचाई जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों की जांच करेगी, जिससे टीबी रोग की समय पर पहचान और उपचार में मदद मिलेगी।