फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: विजयपुर में नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठी मांग

Nikita Gupta Updated Tue, 21 Jul 2026 06:56 PM IST

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता सुधागर गुप्ता की देखरेख में विजयपुर में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ज्ञापन एसडीएम विजयपुर संदीप दुवे को ज्ञापन सौंपा।जम्मू-कश्मीर को बिना किसी और देरी के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और विचार साझा किए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हम सब ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। सुधागर गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार से अपने वादे को पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर को बिना किसी और देरी के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की गई है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें