फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: नगर परिषद किश्तवाड़ के सफाई कर्मचारियों का धरना, बकाया वेतन और जीपी फंड जल्द जारी करने की मांग

निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Feb 2026 05:25 PM IST

नगर परिषद किश्तवाड़ में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह से लेकर दोपहर तक लगभग तीन से चार घंटे तक अपने कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना दिया और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि उनका वेतन लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनका बकाया वेतन शीघ्र से शीघ्र जारी किया जाए। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन से नियमित रूप से जीपी फंड की कटौती की जाती है, लेकिन उसे अब तक सही तरीके से बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि जीपी फंड को तुरंत बहाल किया जाए और जिन कर्मचारियों का रिटायरमेंट हो चुका है, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाला जीपी फंड जल्द जारी किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनका जीपी फंड नहीं मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें