मलमास के पहले रविवार पर चिनैनी और आसपास के शिव धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने पवित्र स्नान कर भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान श्री छोटा अमरनाथ गुफा, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, मानतलाई और बाबा बुढ़ा केदारनाथ में भंडारों का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।