जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में 45 यात्रियों से भरी एक सुपरफास्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल सांबा में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और रखरखाव की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि जतवाल क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है।