फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह टिप्पणी विवाद: रियासी बार ने जताया विरोध, बयान वापस लेने की मांग

Nikita Gupta Updated Fri, 17 Jul 2026 06:00 PM IST

नेशनल कांफ्रेंस के नेता द्वारा महाराजा हरि सिंह पर की गई टिप्पणी और दिए गया व्यान का वीरवार को लगातार दूसरे सिंह भी विरोध हुआ। बार एसोसिएशन रियासी की तरफ से नेकां नेता के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बार के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर देवी देवताओं की धरती है। इसका इतिहास भारत देश की संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है। जो भी जहां के महाराजा और राजा रहे,वह आज भी लोगों के दिलों में राज करते है। जम्मू कश्मीर,भारत देश का अभिन्न अंग था और रहेगा,जहां के लोग देश के साथ है। नेकां नेता ने बयान दे कर आपसी भाईचारा और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके साथ मौके पर बार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें