जम्मू नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने अपने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वीरवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने सचिवालय घेराव करने के लिए कोशिश किए लेकिन वहीं मौके पर तैनात पुलिस बलों ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज होकर सभी कर्मचारियों नगर निगम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही जमकर नारेबाजी करने लगे।