जम्मू के होम फॉर द एज्ड एंड इन्फर्म (वृद्ध आश्रम) अम्फल्ल में कई ऐसे बुज़ुर्ग रह रहे हैं, जिनके अपने तो हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे आज उनसे दूर हैं। आश्रम में उन्हें रहने, भोजन और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन परिवार का साथ और अपनापन आज भी उनकी सबसे बड़ी कमी है। हर बुज़ुर्ग की अपनी एक अलग कहानी है, लेकिन सभी की इच्छा एक ही है अपने प्रियजनों का साथ और सम्मान।