रियासी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 53 ग्राम हेरोइन साथ पकड़ा। इतनी ज्यादा मात्रा में हेरोइन साथ पकड़े जाने पर जिला पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद कयूम उर्फ बाबू निवासी खड़ी कारुआ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस को इसके पास नशे की एक बड़ी खेप होने की सूचना मिली। पुलिस ने एक नाका हनुमान और शनि मंदिर के पास लगाया। सूत्रों द्वारा इसे नशे का सामान देने के बहाने बुलाया गया,मौके पर इससे से हेरोइन बरामद हुई,बाद में इसके घर से भी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है और आगे भी रहेंगे।