फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: मचैल माता यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, प्रशासन ने की सख्त व्यवस्था

Nikita Gupta Updated Fri, 29 May 2026 05:53 PM IST

मचैल माता यात्रा को लेकर एक बार फिर भक्तों में भारी उत्साह है। चिनाब घाटी के किश्तवाड़ जिले में चंडी माता के दर्शनों के लिए रोजाना भक्तो के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। नीलम पहाड़ों के पास पाडर के गुलाबगढ़ में बसी चंडी माता की यात्रा पर आने वाले भक्तों के लिए गुलाबगढ़ से लगभग 32 किलोमीटर की यात्रा के लिए टैक्सी सुविधा भी उपलब्ध है। दर्शनी द्वार से मंदिर के भवन तक की पैदल यात्रा कर भक्त सुखद अनुभव महसूस कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इस बार आरएफआईडी आधारित यात्रा सुनिश्चित की है। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से यात्रा स्लॉट को बुक करने के बाद यात्री गुलाबड़ में बनाए गए सेंटर से यात्रा के लिए आरएफआईडी कार्ड हासिल कर सकते हैं। गुलाबगढ़ से मचेल भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर निजी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें