फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: सांबा में शातिर ठगी का खुलासा, महिला को बेहोश कर झुमके लेकर फरार

Nikita Gupta Updated Sat, 13 Jun 2026 02:48 PM IST

सांबा शहर में दो ठगों ने एक 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उससे करीब 75 हजार के सोने के झुमके लूट लिए। जानकारी के अनुसार, महिला को अजनबियों ने बातचीत में फंसाकर कोल्ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश जैसी हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी उसके कानों से सोने के झुमके निकालकर फरार हो गए। होश आने पर महिला को ठगी का पता चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही लोगों से अजनबियों से किसी भी तरह का खाने-पीने का सामान न लेने की अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें