रियासी में जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के विरोध में रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर चढ़ावे से जुड़ा मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।