मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को तीन मंजिला आई, एस,बी,टी लेवल बस स्टैंड ठंडी खुई (विजयपुर)का उद्घाटन किया। इस मौके पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बस अड्डे में यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।हालांकि, बस अड्डा से किन रूटों की बसें चलेंगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। इस बस स्टैंड में सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां लोगों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का भी बनाया गया है। बस स्टैंड में चालकों-परिचालकों के लिए विश्राम रूम बनाए गए हैं। बस अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश में पहली बार किसी बस अड्डे में महिलाओं के लिए वेटिंग रूम के अलावा महिलाओं के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। बस अड्डे में दिव्यांगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जिससे दिव्यांगों को इनका इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर विजयपुर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा,डीसी सांबा आयुषी सुदन,एसएसपी सांबा वरिंद्र सिंह मन्हास के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।