एसीबी की एक टीम ने बुधवार को रियासी के बारादरी इलाके में बने एक स्टोन क्रशर पर छापेमारी की,इस दौरान कई दस्तावेजों की जांच हुई। इस के अलावा सुला और कनथान में भी एसीबी की टीम पहुंची। बताया जाता है कि खनन करने के दौरान काटी जा रही पर्ची में घोटाला किए जाने की शिकायत पर कारवाई हुई।