जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी की वजह से मुगल रोड और श्रीनगर-कारगिल मार्ग समेत कई अन्य सड़कें भी बंद हो गईं। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी की आशंका जताई है।