जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सोमवार को जम्मू में थीं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में महबूबा बीजेपी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने मुफ्ती साहब का साथ दिया, कश्मीर से पाकिस्तान की दोस्ती की बात, इसलिए पीडीपी ने बीजेपी से गठबंधन किया। महबूबा ने भाषण के दौरान ये भी कहा कि बीजेपी से गठबंधन करना जहर पीने के बराबर था।