कठुआ रेप केस में सोमवार से मामले की सुनवाई शुरू होगी। सुबह दस बजे क्राइम ब्रांच मामले में सात आरोपियों की पेशी कठुआ जिला एवं सत्र न्यायालय में करेगी। मामले में आरोपी नाबालिग की पेशी 24 अप्रैल को की जाएगी। कठुआ रेप केस में मुख्य आरोपी सांझी राम के साथ दीपक खजूरिया, सुरिंद्र वर्मा, विशाल जंगोत्रा, तिलक राज, आनंद दत्ता और परवेश कुमार की पेशी क्राइम ब्रांच कोर्ट में करेगी। कठुआ रेप केस में क्राइम ब्रांच ने नौ अप्रैल को चार्जशीट पेश की थी।