गुरुवार रात को जम्मू के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। अस्पताल पहुंचे समर्थकों ने हंगामा किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। बिगड़ते हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। माना जा रहा है कि किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ हिस्सा लेने की वजह से ही बीजेपी के राज्य सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या की गई। बीजेपी के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने दोनों भाइयों की हत्या किए जाने की पुष्टि की।