राजोरी में हो रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी क्वारी मार गिराया है। आतंकी क्वारी से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आतंकी क्वारी और उसका साथी महिलाओं से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने सतर्कता बढ़ाते हुए आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान और तेज कर दिया था। इसके बाद बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। गुरुवार को पीआरओ डिफेंस ने जानकारी दी कि आतंकी क्वारी मारा गया है।