पुलवामा विधायक वहीद उर रहमान पारा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली स्थित जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टेटहुड की मांग के जरिए पार्टी ने अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली के मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने इन मुद्दों पर पहले ही आश्वासन दिया है और जम्मू-कश्मीर के वास्तविक हितों से जुड़े मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।