बांदीपोरा में लिटरेरी फोरम बांदीपोरा ने सांस्कृतिक अकादमी श्रीनगर के सहयोग से एनएम हायर सेकेंडरी स्कूल में यौम-ए-नाजकी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध कश्मीरी विद्वान, साहित्यकार और अदबी मरकज कमराज के संस्थापक प्रो. अब्दुल रशीद नाजकी की साहित्यिक विरासत को समर्पित था। कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों, शिक्षकों, छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कश्मीरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में प्रो. नाज़की के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नाजकी अवॉर्ड और सुखन चराग अवॉर्ड भी प्रतिष्ठित साहित्यकारों को प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में एक मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रो. नाजकी को श्रद्धांजलि दी और कश्मीर की समृद्ध साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।