लद्दाख एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में 23 जून को लद्दाख बंद का आह्वान किया है। दोनों संगठनों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद में भाग लेने और संवैधानिक सुरक्षा, भूमि व रोजगार अधिकारों सहित अन्य मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाने की अपील की है।