शोपियां के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज शहर का व्यापक दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक व जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जमीनी हालात का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।