शोपियां में करीब दो हफ्तों से जारी बारिश, बादल फटने जैसी घटनाओं और तेज हवाओं ने कई इलाकों के सेब बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे हजारों बागवानों की आजीविका और आगामी फसल पर संकट मंडरा रहा है। बागवानों ने सरकार से तत्काल नुकसान का आकलन, मुआवजा, फसल बीमा और केसीसी ऋण में राहत की मांग की है, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके।