प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चिनैनी-घोड़ी क्षेत्र में 7 पुलों के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिससे बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलों के बनने से बरसात में संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।