जिला उधमपुर के चिनैनी में मंगलवार को स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों को कहना है कि उन्हें स्कूल जाने के समय पर सवारी वाहन नहीं मिलते हैं और अगर सवारी वाहन आ भी जाएं तो उन्हें बिठाया नहीं जाता। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से सुद्धमहादेव मार्ग जाम कर आरटीसी बस सेवा चलाने की मांग की।