श्रीनगर में डल झील किनारे मन की बात सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा बोले, नेकां सरकार टूट चुकी है बस उसकी खबर आना बाकी। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने की बात कहते हैं लेकिन वह कभी देंगे नहीं। नेकां सरकार बहुत जल्द खत्म होगी। 3 जून को होने वाली बैठक सरकार बचाने का आखिरी प्रयास, जो सफल नहीं होगा।