राजोरी हाईवे के मुरादपुर क्षेत्र में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी राजोरी पहुंचाया गया। तीन घायलों की हालत स्थिर है, जबकि गंभीर रूप से घायल मीर हुसैन को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।