जम्मू के डोडा जिले में भयानक हादसा हुआ। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई। डोडा के गंदोह में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में पहाड़ से गिरे मलबे ने एक घर को अपनी जद में ले लिया। मकान मिट्टी का बना हुआ था जो भूस्खलन में ढह गया। घर में पांच सदस्यों का एक परिवार था, सभी की मौत हो गई। मरनेवालों में तीन बच्चे थे। भारी बारिश की वजह से जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और स्कूल भी बंद हैं।