कठुआ में शुक्रवार को एक बार अपनी मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रोत्साहन राशि में बढ़ाने की मांग की। आशा वर्कर्स ने कहा कि हरियाणा और बिहार की सरकार ने वहां की आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा कर दिया है, लेकिन जम्मू कश्मीर प्रदेश सरकार अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। वे पिछले 18 साल से सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उनका प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया गया। ऐसे में इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाना चाहिए।