कठुआ के मुखर्जी चौक पर भाजपा जिला इकाई ने विधानसभा में पारित ऑटोनॉमी प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया और ओमर अब्दुल्ला सरकार का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष उपदेश अंद्रोट्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति, एकता और विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।