नोटबंदी के दौरान बैंकों में नकली नोट खपाए जाने की बात सही साबित होती नजर आ रही है। आरबीआई ने कानपुर के दो बैंकों के ब्रांच मैनेजरों के खिलाफ नकली नोट जमा करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। आरबीआई ने पुराने नोटों की गिनती के दौरान यह नकली नोट बरामद किए थे, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।