कानपुर में केडीए की आवासीय योजना सिग्नेचर सिटी, कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों के लिए जानलेवा बन गई है।दरअसल यहां निर्माण कार्य के चलते जानवरों में तीन महीने से ब्रीडिंग भी नहीं हुई है। खट-पट की आवाज से परेशान जानवरों ने अपने कान जख्मी कर लिए हैं और उनमें तरह-तरह की बीमारियां पनप रहीं हैं। यहाँ रात में तेज उजाला होने के चलते जानवर सो भी नहीं पा रहे हैं। अब जू की दीवार से सटे इस प्रोजेक्ट की वजह से जानवरों को हो रही परेशानियों को रोकने के लिए, जू निदेशक ने कमिश्नर से शिकायत की है और केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज को भी पत्र लिखा है।