गायों की सुरक्षा और कैदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार एक नई योजना पर काम कर रही है। जिसके तहत अब राज्य की सभी जेलों में गोशाला खोली जाएगी, जहां कैदी गायों की देखरेख करेंगे। इससे कैदियों को भी रोजगार मिलेगा और सीधा मेहनताना कैदियों के खाते में ट्रांसफर होगा। इस पहल से सड़क पर घूमने वाली गायों की संख्या में कमी देखने को मिलेगी।