साल 2020 सोशल मीडिया के लिए बेहद व्यस्तम प्लेटफॉर्म रहा है। इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग लंबे समय तक अपने घरों में बंद थे। इस दौरान लोगों ने समय व्यतीत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इससे पहले भी दुनियाभर से लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे, लेकिन कोरोना काल में लोगों की सक्रियता और बढ़ गई।