फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने के लिए यमुनोत्री के कपाट बंद

Tue, 01 Nov 2016 11:59 PM IST
ओपी जोशी, अमर उजाला / उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम के कपाट छह महीने के लिए बंद हो गए हैं। भाई दूज के दिन दोपहर सवा एक बजे मंदिर के कपाट बंद होने से पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। इसके बाद यमुना जी की उत्सव मूर्ति शीतकालीन पड़ाव खरसाली गांव के लिए रवाना हो गई। करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इसे सर्दियों के लिए यमुनोत्री मंदिर में स्थापित किया जाएगा। कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु शीतकालीन पड़ाव में मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव और मां गंगा के दर्शन मुखवा में कर सकेंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें