फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान दिलीप राणा उर्फ खली ने थामा बीजेपी का हाथ, गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 10 Feb 2022 03:45 PM IST

मशहूर रेसलर खली यानी दिलीप सिंह राणा अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। राजधानी दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं के बीच उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले आपने खली को कई बार भाजपा के कार्यक्रमों में और उनके नेताओं के लिए प्रचार करते देखा होगा लेकिन अब भाजपा की नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दामन थामने का फैसला किया है। खली ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और मुझे लगता है पीएम मोदी की नीति राष्ट्र के विकास के लिए है। खली को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय 1 बजे पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।  सात फुट 1 इंच के खली अपनी लंबाई के कारण खासा चर्चा में होते हैं इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई यानी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। पेशे से रेसलर खली बड़े पहलवानों के साथ मुकाबला कर चुके हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।    हिमाचल प्रदेश के रहने वाले रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर चुके हैं। विदेश में ख्याति के साथ-साथ कई सारे सम्मान और पुरस्कार भी खली ने अपने नाम किए हैं और फिलहाल अब राजनीति की रिंग में उतर चुके हैं देखना यह है के इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन कैसा होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें