बागपत के मलकपुर गांव में आयोजित दंगल में अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट ने शिरकत की। पति पहलवान पवन कुमार भी उनके साथ दिखे। गीता फोगाट ने मलकपुर को कुश्ती का गढ़ बताते हुए वहां आने पर खुशी जाहिर की। गीता ने कहा, ओलंपिक का पदक जीतने का सपना है। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ फोगाट बहनों के संघर्ष की कहानी है।