फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बाल दिवस:आज बंद रहेंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जानिये क्या है वजह

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 20 Nov 2021 01:49 PM IST

आज विश्व बाल दिवस है और इस मौके पर दुनिया भर में एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 1 घंटे के लिए अभिभावकों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूर रहना होगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण समय देना और परिवार के बीच वक्त बिताने का है।   इस अभियान को आयोजित करने वाली संस्था पेरेंट्स सर्कल है जिसने यह बताया है कि विश्व बाल दिवस के मौके पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकते हैं। पेरेंट्स सर्कल ने यह भी बताया 1 घंटे के लिए सभी अभिभावक अपने अपने गैजेट बंद रखेंगे और अपने बच्चों को समय देंगे।  आपको बता दें कि संस्था ने इस अभियान की शुरुआत साल 2019 में की गई थी तब इस अभियान में लगभग 10 लाख लोग जुड़े थे लेकिन अब यह अभियान बड़ा हो गया है। इस बार संस्था ने दावा किया है कि लगभग 5 करोड़ लोग उनके इस अभियान से जुड़ेंगे और बच्चों को वक्त देंगे ना कि इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स को। इस अभियान के तहत शाम 7:30 बजे से 8:30 के बीच सभी अभिभावक अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बंद रखेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें