मुरादाबाद के अगवानपुर में दीवान शुगर मिल में काम करने वाले एक मजदूर परमजीत की चेन पटे में फंसकर मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब परमजीत मशीन में गन्ना डाल रहा था। इसी दौरान परमजीत की चादर चेन में आ गई और वो गन्ने की पुली के साथ गन्ना पेरने वाली मशीन में चला गया। गंभीर रूप से घायल परमजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परीजन अब मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मिल प्रशासन ने परिवार को आठ लाख रुपये मुआवजा और मृतक के छोटे भाई को नौकरी देने का वादा किया है।