Demonetisation: क्या एक बार फिर से नोटबंदी होगी? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, NDA के साथी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से बड़ी मांग की हैं। सीएम नायडू ने पीएम मोदी ने 500 रुपये और उससे ज्यादा मूल्य के नोटों को बंद करने की गुजारिश की है। तो ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि, क्या एक बार फिर से नोटबंदी होगी?