सिलेंडर सस्ता होने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि, क्या अब पेट्रोल और डीजल भी होगा सस्ता? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के पास पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने का विकल्प भी मौजूद है। यदि वह ऐसा करती है तो इससे त्योहारी सीजन के बीच देश के मध्यवर्गीय आम उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ पहुंचाया जा सकता है।